गुरुद्वारा निर्मल आश्रम में सजा दीवान हाल। संवाद
लखीमपुर खीरी। सेठ घाट रोड स्थित निर्मल आश्रम में विभिन्न महापुरुषों की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ हुआ। भोग मंगलवार को सुबह सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत दीवान सजाया गया और संत समागम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्यान देव सिंह ने की। इस दौरान रागी जत्था मोहेन्दर जीत सिंह ने गुरुवाणी का कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
समागम में हरिद्वार, अमृतसर और दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में महंत देवेंद्र सिंह, प्रिंस कुमार पाण्डेय, परवीन उनियाल, हरिसिमरन सिंह, गुरुनाम सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कीर्तन, आरती और अरदास के उपरांत गुरू का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
गुरुद्वारा निर्मल आश्रम में सजा दीवान हाल। संवाद