फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईवे किनारे खेत में मिला 55 वर्षीय महिला का शव

Wed, 29 Apr 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर निवासी 55 वर्षीय गुड़िया देवी पत्नी स्व. हरिओम मिश्र का शव पलिया मार्ग किनारे उनके ही खेत में संदिग्ध हालात में मिला। वह खेत में झोंपड़ी डालकर रखवाली करती थीं।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले उनकी झोंपड़ी आग में जल गई थी। इसके बाद खेत हाईवे किनारे होने से वह रस्सी और पन्नी तानकर पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट व बिस्कुट आदि बेचती थीं।
पुत्र ऋषिकांत मिश्र ने बताया कि सोमवार को वह रोज की तरह घर से खेत गई थीं, लेकिन रात तक नहीं लौटीं। परिजनों ने समझा कि वह अपनी बहन के गांव सिसौरा चली गई होंगी। मंगलवार सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो केले के पेड़ों के नीचे उनका शव अस्त-व्यस्त हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एएसपी/सीओ सिटी विवेक तिवारी, शहर कोतवाल राजेश कुमार और चौकी प्रभारी आदित्य कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

सदर कोतवाल ने बताया कि शरीर पर चोट या खरोंच के कोई निशान नहीं मिले हैं और किसी पर आरोप भी नहीं है। महिला के शराब सेवन की बात सामने आई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें