लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा गांव में मंगलवार को कस्बा धौरहरा के बारिन टोला में संदिग्ध अवस्था में एक विवाहित युवती का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे युवती के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी को मारकर पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, देवर और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात करीब दो बजे कस्बा धौरहरा के मोहल्ला बारिन टोला में घर के बाहर पेड़ से लटकती हुई युवती का शव मिला, जिसकी सूचना पर युवती के परिजन बुधवार को उसके घर पहुंच गए और ससुराल वालों पर बेटी को मारकर लटकाने का आरोप लगाया।
मृतका के पिता हनीफ ने दहेज की मांग पूरी न कर पाने के चलते बेटी आइसा (20) को मारकर लटकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली धौरहरा में पति मुस्तकीम, ससुर मुस्तफा व देवर चांद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति मुस्तकीम, ससुर मुस्तफा व देवर चांद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।