फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिन शेड के नीचे लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
महेंद्र कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बहनोई ने जताया हत्या का शक
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुशमौरी निवासी एक युवक का शव घर के अंदर ही टिन शेड के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के धनिगवां निवासी बाबूराम के 32 वर्षीय पुत्र महेंद्र कुमार को बचपन में ही कुशमौरी निवासी मामा रामप्रसाद ने अपनी कोई संतान न होने का कारण उसे अपने पास ही रख लिया था। महेंद्र कुमार बाइक मिस्त्री का काम करता था, जो पत्नी पूनम और बच्चे के साथ कुशमौरी में ही रहता था, जबकि उसके बड़े मामा राम प्रसाद का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात उसकी पत्नी कहीं रिश्तेदारी में गई थी। मंगलवार की सुबह महेंद्र कुमार का शव घर के अंदर टिन शेड के नीचे साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना उसके मामा राममिलन ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की जेब में 24 सौ रुपये और दो मोबाइल मिले हैं। वहीं मृतक के बहनोई ढकिया भोगचंद निवासी भगवानदीन ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि मामा राम मिलन ने दी गई सूचना में मृतक के शराब का आदी होने और आत्महत्या करने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें