फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में मिला नीमगांव के लापता युवक का शव

विज्ञापन
उत्तम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
साथी के साथ मजदूरी करने निकला था युवक
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के घुंसी गांव के एक लापता युवक का दो दिन पहले लखनऊ की गोमती नदी में उतराता मिला था। सुचना पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे परिवार वालों ने मृतक की शिनाख्त उत्तम निवासी घुंसी के रूप में की। लखनऊ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के घुंसी गांव निवासी 29 वर्षीय उत्तम अपने गांव के ही साथी रामकिशोर के साथ घर से मजदूरी करने के लिये जौनपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। दो दिन बाद साथी रामकिशोर ने आकर गांव में बताया कि उत्तम का लखनऊ में कुछ लोगों से विवाद हुआ और तब से वह लापता है। परिजन ने बताया कि मोबाइल भी ऑफ था। नीमगांव थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन तलाश कर ही रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह सूचना मिली लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला है। जिस पर परिजन लखनऊ पहुंचे और शव की शिनाख्त उत्तम के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
पिता ने बेटे के साथी पर शक की तहरीर दी थी
घुंसी निवासी छत्रपाल ने बताया कि जब उसके पुत्र का सुराग नहीं लगा तो उसने नीमगांव पुलिस को तहरीर देकर मृतक के साथ किसी अनहोनी की आशंका जाहिर कर मृतक उत्तम के साथ गए रामकिशोर पर शक जाहिर किया है। इसके बाद नीमगांव पुलिस ने जांच तेज कर सीतापुर तक सीसीटीवी आदि जांच की। अभी पुलिस तलाश में जुटी थी कि शुक्रवार को उसके शव मिलने की खबर मिली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल लखनऊ का है, जो साथी वापस आया है उसने बताया कि हम दोनों जहरखुरानी का शिकार हुए थे।
विज्ञापन

वहीं, प्रभारी निरीक्षक चौक लखनऊ कुलदीप दुबे ने बताया कि दो दिन पहले एक शव पुराना पक्का पुल के पास नदी में बहता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव चार पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शुक्रवार को नीमगांव के घुंसी निवासी उत्तम की शिनाख्त उनके परिजन ने की है। आगे की कार्रवाई जिस थाने पर गुमशुदगी दर्ज है वही से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें