फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रजबहा में मिला एक सप्ताह से लापता युवक का शव

विज्ञापन
मृतक तीरथ राम, फाइल फोटो। - फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
भीखमपुर। एक सप्ताह से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार को गांव टिकरिया के पास सीतापुर रजबहा में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

मितौली के गांव मड़रिया निवासी गंगाराम के 40 वर्षीय पुत्र तीरथराम कस्बा भीखमपुर में बाल कटिंग की दुकान चलाता था। शुक्रवार की शाम दुकान बंदकर घर पहुंचा। अपनी पुत्री नैना को खरीदे सामान को देकर घर से लापता हो गया था।
परिजनों ने सीतापुर नहर व खेत खलिहान से लेकर रिश्तेदारी तक में खोजबीन की। जानकारी न मिलने पर परिजनों ने थाना मितौली में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई।
बृहस्पतिवार को सुबह गांव टिकरिया के पास नहर में शव उतराया देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ राजू राव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें