पलियाकलां। शहर के मोहल्ला ढाकिन नई बस्ती रिखीपुरवा मार्ग किनारे खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मृतक के कपड़ों से कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। काफी देर बाद उसकी शिनाख्त मोहल्ला रंगरेजान-तीन निवासी बाबू (50) पुत्र दीन मोहम्मद के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के चेहरे और गुप्तांग पर कुछ निशान दिखाई दे रहे थे। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर शव का भी मुआयना किया।
सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति पहले भी कई बार दो-तीन दिन के लिए घर से चले जाते थे। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद