फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगनिया गांव में युवक का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव सिंगनिया निवासी रामनरेश के पुत्र दीपू (20) का शव शुक्रवार पेड़ से लटका मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

घर वालों के मुताबिक दीपू गुरुवार रात खेतों की तरफ जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर रात भी घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने पेड़ से शव लटकते देखा। इससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई। रोते बिलखते घर वाले मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से उतारकर घर लाए । पुलिस को सूचना दिए बगैर अलसुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन के मुताबिक कुछ दिनों से दीपू अवसाद में रहता था। चौकी प्रभारी पारसनाथ ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें