फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेहनत के दम पर मंजिल की ओर बढ़ती बेटियां

Tue, 28 Apr 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आयु​षि सिंह - फोटो : सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की बेटियां अब खेल के मैदान में भी दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। हैंडबॉल और वॉलीबॉल में महिला खिलाड़ी कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर अपनी अलग पहचान बना रही हैं और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में मजबूती से उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
विज्ञापन

लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं, जहां कोच तकनीकी बारीकियों, फिटनेस और गेम रणनीति पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वॉलीबॉल खिलाड़ी अपने-अपने स्कूलों में अभ्यास कर रही हैं, जहां खेल शिक्षक लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और समर्पण उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गोकुल की छात्राएं कहकशां बानो और प्रियंका देवी गांव में अभ्यास कर बेसिक शिक्षा विभाग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखा चुकी हैं। युवराजदत्त महाविद्यालय की छात्रा प्रिया जायसवाल लालपुर स्टेडियम में नियमित अभ्यास के साथ कई बार प्रदेश स्तर पर हिस्सा ले चुकी हैं और अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज की छात्रा आयुषी सिंह भी निरंतर अभ्यास के दम पर आगे बढ़ रही हैं। वह दो बार विद्या भारती नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं और अब बड़े मंच की तैयारी में जुटी हैं।
जिले की ये बेटियां मेहनत, अनुशासन और जुनून के बल पर खेल जगत में नई पहचान बना रही हैं। बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिलने पर ये खिलाड़ी प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकती हैं।


नेशनल टूर्नामेंट खेलने का अनुभव मिला है। अगर ऐसे ही प्रशिक्षण मिलता रहे तो हम महिला खिलाड़ी आगे बढ़ सकती हैं।
-आयुषी सिंह, हैंडबॉल खिलाड़ी

स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण से काफी सुधार हुआ। अब लक्ष्य नेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करना है।
-प्रिया जायसवाल, हैंडबॉल खिलाड़ी
-
फोटो: 35
शुरुआत में सुविधाएं कम थीं, लेकिन मेहनत और शिक्षकों के सहयोग से आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आगे और कोशिश करेंगे।
-प्रियंका देवी, वॉलीबॉल खिलाड़ी
-

हम गांव में ही अभ्यास करते हैं, लेकिन हमारा सपना बड़ा है। हम प्रदेश ही नहीं, अब देश के लिए खेलना चाहते हैं। उम्मीद है कि सपना पूरा होगा।
-कहकशां बानो, वॉलीबॉल खिलाड़ी

आयुषि सिंह- फोटो : सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर।

आयुषि सिंह- फोटो : सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर।

आयुषि सिंह- फोटो : सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें