पलियाकलां। पलिया ब्लॉक क्षेत्र में एक रिहायशी मकान के भीतर पाइप में विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड (गोह) घुसने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक जंगली जीव को देखकर घरवालों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पाइप जंक्शन में फंसे होने के कारण उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर बोरी में बंद किया।
जानकारों के अनुसार मॉनिटर लिजर्ड विषहीन होता है। हालांकि इसके आकार के कारण लोग डर जाते हैं। रेस्क्यू के बाद टीम ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।