इंटर में लवी और हाईस्कूल में श्रुति रहीं जिले में अव्वल
हाईस्कूल के टॉप टेन में दस छात्र और सात छात्राएं शामिल
इंटर की टॉप टेन सूची में नौ छात्राएं, सात छात्रों ने बनाई जगह
परीक्षाफल प्रतिशत
इंटरमीडिएट 92.57 प्रतिशत
हाईस्कूल 75.1 प्रतिशत
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। वेबसाइट पर परिणाम देखकर परीक्षार्थियों की खुशियों का ठिकाना न रहा। हालांकि जिले में अव्वल स्थान पर लड़कियां रहीं लेकिन इस बार लड़के भी पीछे नहीं रहे। हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में कुल 17 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें दस छात्र और सात छात्राएं हैं। जबकि इंटर का टॉप टेन सूची में 16 स्टूडेंट्स आए। इसमें नौ छात्राएं और सात छात्र शामिल हैं।
इंटरमीडिएट में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की लवी शुक्ला ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया तो हाईस्कूल में इसी कॉलेज की छात्रा श्रुति ने 94.0 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गोला के सचिन वर्मा, सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर की अंकिता गुप्ता और दीपाली गुप्ता ने इंटरमीडिएट में 94.4 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खमरिया के मनीष अवस्थी ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल में सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र सुशांत सिंह ने 93.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे तो सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर की मधुरिमा वर्मा, कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर की आयुषी वर्मा और सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला के छात्र वरुण सक्सेना ने 93.3 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरे स्थान स्थान हासिल किया। इस तरह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिला टॉप करने वाली दोनों छात्राएं सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर की हैं।
परीक्षा परिणाम दोपहर करीब एक बजे वेबसाइड पर लोड हुआ। परिणाम देखने के लिए परीक्षार्थी अपने अपने कॉलेजों और इंटरनेट कैफे पहुंचे। अधिकतर परीक्षार्थियों के चेहरे पास होने की खुशी में दमक उठे। एक दूसरे को बधाई देने और मुंह मीठा कराने का दौर शुरू हो गया। टॉप टेन की सूची में स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। होनहारों को मोबाइल पर भी बधाइयां मिलती रहीं। डीआईओएस डॉ ओपी गुप्ता के अनुसार, जिले में इंटरमीडिएट के कुल 30 हजार 516 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें 28 हजार 247 पास हुए। इस तरह इंटरमीडिएट का रिजल्ट 92.57 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 47 हजार 119 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 35 हजार 386 परीक्षार्थी पास हुए, इस प्रकार पास होने वाले बच्चे 75.1 फीसदी रहे।
--
इंटरमीडिएट : जिले के टॉप-10
स्थान नाम फीसदी विद्यालय
1. लवी शुक्ला 94.6 स.धर्म सर.वि.मं बा.इं.कॉ-लखीमपुर
2. सचिन वर्मा 94.4 सर.वि.मं. इं.कॉ-गोला गोकर्णनाथ
2. अंकिता गुप्ता 94.4 स.धर्म सर.वि.मं बा.इं.कॉ-लखीमपुर
2 .दीपाली गुप्ता 94.4 स.धर्म सर.वि.मं बा.इं.कॉ-लखीमपुर
3. मनीष अवस्थी 94.2 सर. वि. मं. इं. कॉलेज खमरिया
4. अभिषेक श्रीवास्तव 93.8 सिटी मांटेसरी इं. कॉ-लखीमपुर।
5. दिव्या शुक्ला 93.6 स.धर्म सर.वि.मं बा.इं.कॉ-लखीमपुर
6. अंशिका शुक्ला 93.4 स.धर्म सर.वि.मं बा.इं.कॉ-लखीमपुर
6. अंकेश वर्मा 93.4 सर.वि.निकेतन इं.कॉ-गोला
7. सौरभ कुमार 93.2 सर विद्या मंदिर इं कॉ-गोला
8. आकाश वर्मा 92.8 सर. वि. मं. इं कॉ-गोला
8. हर्षिता गुप्ता 92.8 सर.वि.मं.बा.इं.कॉ-लखीमपुर
9. सुमन सिंह 92.6 सर.वि.मं.बा.इं.कॉ-लखीमपुर
9. मो.खालिक 92.6 सर.वि.निकेतन इं.कॉ-गोला
9. निखिल सिंह 92.6 सर.वि.निकेतन इं.कॉ-गोला
10. आदित्य वर्मा 92.4 सर.वि.निकेतन इं.कॉ-गोला
10. मलिक गुप्ता 92.4 सर.वि.निकेतन इं.कॉ-गोला
-------------------------------
हाईस्कूल : जिले के टॉप-10 एक नजर में
स्थान नाम प्रतिशत विद्यालय
1. श्रुति वाजपेयी 94.0 स.धर्म स.वि.मं.बा.इं.कॉ-लखीमपुर
2. शुशांत सिंह 93.8 सर.विद्या निकेतन इं.कॉ.-गोला
3. मधुरिमा वर्मा 93.3 स.धर्म स.वि.मं.बा.इं.कॉ-लखीमपुर
3. आयुषी वर्मा 93.3 खुशवक्त राय बा.इं.कॉ-लखीमपुर
3. वरुण सक्सेना 93.3 सर.वि.निकेतन इं.कॉ-गोला
4. देवेंद्र प्रताप सिंह 93.0 पं.दीनदयाल स.वि.मं.-लखीमपुर
5. तान्या गुप्ता 92.67 नवोदय इंटर कॉलेज-लखीमपुर
6. उरूज फातिमा 92.5 सर.वि.निकेतन इं.कॉ-गोला
6. मोनिका 92.5 नवोदय इंटर कॉलेज-गोला
7. सौम्या अवस्थी 92.1 सर.वि.निकेतन इं.कॉ-गोला
7. सचिन मौर्या 92.1 चेतना मेमोरियल हाईस्कूल नैनापुर
8. सिद्धार्थ राज 92.0 चंद्रप्रभा सर. वि. मं. इं. कॉलेज खमरिया
9. आस्था वर्मा 91.8 सर.वि.निकेतन इं.कॉ-गोला
9. रजत पांडे 91.8 श्रीपाल वि मं इं कॉलेज-मैगलगंज
10. अंशिका वर्मा 91.6 राजा लोने सिंह इं कॉ-मितौली
10. रजनीश कुमार 91.6 नवोदय इंटर कॉलेज-गोला