फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के अंतिम दिन कन्या भोज कराया

Sat, 28 Mar 2015 07:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। संकटादेवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर और वंकटादेवी मंदिर में महिलाओं ने कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया। बहुत से लोगों ने घरों पर तो तमाम लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की, हवन भी हुए।
विज्ञापन

नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने कतार में खड़े होकर मां के दर्शन किए।  
गोला गोकर्णनाथ। नवरात्र के समापन पर शिव मंदिर परिसर, मंगला देवी मंदिर, रक्षादेवी मंदिर, मां दक्षिणेश्वरी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की दिन भर भीड़ रही। भक्तों ने हवन, पूजन, कन्या भोज और भंडारे किए। महिलाओं ने देवी छंद गाकर माता का पूजन किया।
ममरी। सिद्धिदात्री का पूजन पूर्णाहुति, कन्याभोज के साथ ही चैत्र नवरात्र व्रत का समापन हो गया। इस मौके पर गांव के देवी स्थानों, दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं हवन कर कन्याओं को भोजन कराया।  
विज्ञापन

अलीगंज। कसबे के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, रामनवमी और नवरात्र के समापन पर घरों पर महिलाओं ने देवी गीत गाए। हवन, पूजन, कन्या भोज के साथ व्रत का पारायण किया गया।
बांकेगंज। कस्बे में श्रद्धालुओं ने वासंतिक नवरात्र का समापन विधि विधान और पूजा अर्चना से किया।
वरोशी पूजा संपन्न
बरवर। नवरात्रि समापन पर देवीस्थान मंदिर पर वरोशी पूजा हुई। हवन पूजन यज्ञाचार्य पंडित प्रेम कुमार शर्मा शाहपुर जागीर ने किया। हवन पूजन के बाद पंकज पंडा निवासी मुरादपुर ने मां की कृपा से जलती वरोशी लेकर पूरे नगर की की परिक्रमा 35 मिनट में की। टाउन एरिया चेयरमैन संजय शर्मा ने पानी तथा साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीओ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव नजर रखे रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें