फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अग्निबाण चलते ही धू-धूकर जला दशानन का पुतला

Sat, 07 Nov 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तिकुनिया जनता रामलीला मेला में धू-धूकर जला रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। श्री जनता रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के अंतिम दिन शनिवार को रावण वध का मंचन किया गया। भगवान राम के अग्निबाण चलाते ही दशानन का पुतला धू-धूकर जल उठा। रावण दहन देखने के लिए कस्बे और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुतला जलते ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंचन में मेघनाद वध के बाद रावण क्रोधित होकर युद्धभूमि में पहुंचता है और भगवान राम की सेना से घमासान युद्ध करता है। भगवान राम के बाणों से रावण के दसों सिर कट जाते हैं, लेकिन नाभि में अमृत होने के कारण वे फिर निकल आते हैं। इसके बाद विभीषण भगवान राम को रावण की नाभि में अमृत होने का रहस्य बताते हैं। भगवान राम अग्निबाण से प्रहार कर रावण का वध कर देते हैं।
रावण दहन के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों ने पुतले के चारों ओर मोर्चा संभाले रखा। इस मौके पर मेला कमेटी के महामंत्री अजय गर्ग टीटू, कोषाध्यक्ष शिशिर गुप्ता, अनुज कुमार गुप्ता, किशन महावर, जगदीश यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें