फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के पहलवान राजू थापा ने राजस्थान के पहलवान बक्तावर को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। मेला श्री रामलीला में अखिल भारतीय विराट दंगल में देश के नामी गिरामी पहलवानों का आना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दंगल का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर पहली कुश्ती कराई। अखाड़े में पहली कुश्ती सोनू पहलवान मथुरा व शंकर पहलवान गाजीपुर के बीच हुई, जिसमें सोनू विजयी हुए। वहीं दूसरी कुश्ती राजू थापा पहलवान नेपाल व बक्तावर पहलवान राजस्थान के बीच हुई, जिसमें राजू थापा विजयी हुए। जिसके बाद अखाड़े में तमाम अन्य कुश्तियां भी हुईं। दंगल के आयोजकों ने बताया कि अखिल भारतीय विराट दंगल 9 अक्तूबर तक चलेगा। दंगल देखने के लिए दूसरे जनपद के लोग भी आते हैं और पहलवानों को खूब ईनाम भी देते हैं। इस मौके पर शिवम राठौर, मो.इलियास, सत्य प्रकाश शुक्ला, रमाकांत द्विवेदी और दंगल प्रभारी नूर मोहमद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें