फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया और गरबा से मचाई धूम

Sun, 08 Nov 2015 08:13 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब लखीमपुर सेंट्रल ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम रास गरबा का आयोजन किया। अजमानी पब्लिक स्कूल में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनेकता में एकता और प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम सदर आलोक वर्मा की पत्नी अंशु वर्मा, विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी एमपी सिंह की पत्नी कुमुद सिंह, पूनम आगा और छाया गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष गुरजीत सिंह अजमानी, निर्मल चावला, अनुश्री गुप्ता, मयूरी नागर, तनुजा गुप्ता, रतनजीत छाबड़ा, अंजू पोद्दार, गगनप्रीत चावला, मीनू धवन ने संयुक्त रूप से गणेश वंदना कर किया। कार्यक्रम में अनेक संस्थाओं की महिलाओं ने डांडिया नृत्य में सहभागिता की। अग्रवाल महिला संघ, स्त्री सेवा समिति, इनरव्हील मेन, केशवानी ग्रुप, सौजन्या आदि संस्थाओं की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
सेंट्रल क्लब की सदस्यों तनुजा, मयूरी, रोली, मनीषा, आशू आदि ने गरबा नृत्य से कार्यक्रम में समा बांध दिया। इस मौके पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जूली गुप्ता को डांडिया क्वीन का ताज पहनाया गया। बेस्ट सास-बहू जीके मिश्र और पारुल मिश्रा रहीं। अंजू पोद्दार को बेस्ट साड़ी, प्रियंका गुप्ता को बेस्ट डांडिया स्टिक, मैना राना को बेस्ट मेहंदी, आकांक्षा को बेस्ट आई मेकअप, जूली गुप्ता को बेस्ट हेयर स्टाइल, श्वेता अग्रवाल को बेस्ट बैंगिल का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

निर्णायक के रूप में निधि टंडन, टीना राना, प्रियंका साहनी, पूनम सचदेवा, नेहा भसीन मौजूद रहीं। कार्यक्रम में गौरी, सोनी गुप्ता और प्राची ने अपनी सोलो परफारमेंस से खूब धूम मचाई। कार्यक्रम का संचालन खुशी और निर्मल चावला ने किया। कार्यक्रम के अंत में गुरजीत अजमानी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें