फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुंडन कार्यक्रम में सिलिंडर फटा, एक व्यक्ति झुलसा

Fri, 27 Feb 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मटैहिया में सिलेंडर फटने से लगी आग। संवाद
विज्ञापन
भीरा/बिजुआ। क्षेत्र के गांव मटेहिया में शुक्रवार दोपहर मुंडन कार्यक्रम के दौरान गैस सिलिंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जल गया। आग बुझाने के दौरान ओमप्रकाश झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी बिंद्रा के घर मुंडन कार्यक्रम था, जहां खाना बनाने के लिए तीन गैस सिलिंडर लगाए गए थे। इसी बीच एक सिलिंडर में आग लग गई और छप्परनुमा मकान में तेजी से फैल गई। लोग साहस दिखाते हुए दो सिलिंडर बाहर निकाल लाए, लेकिन तीसरा तेज धमाके के साथ फट गया। इससे पड़ोसी जैसपाल व सतीश के घर भी जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

आग लगने से दुकान और घर का सामान जला

केशवापुर। ब्लाॅक सदर के खेतौसा गांव में रामदास के कमरे में मधुमक्खी भगाने के लिए धुआं करने से आग लग गई। इससे दुकान व घर गृहस्थी का काफी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग में कमरे में रखा सिंगारदान, बक्सा,अलमारी, आटा,दाल आदि व दुकान का पत्तल, गिलास, दोना चम्मच आदि समान जल गया। संवाद

मटैहिया में सिलेंडर फटने से लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें