फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट कटवाने-बढ़वाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sat, 07 Nov 2015 07:27 PM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पिपरझला में मतदाताओं के वोट कटवाने और बढ़वाने को लेकर दो पक्षों में विवाद गहरा गया। तू तू-मैं-मैं से शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने बीएलओ से भी हाथापाई की और दुर्व्यवहार किया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर बीएलओ सहित 20 लोगों को नामजद करते हुए 38 अज्ञात लोगों पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को मतदाता सूची में वोट बढ़वाने और कटाने का आखिरी दिन था। पिपरझला में बीएलओ मतदाता सूची बना रहे थे। बताते हैं इसी बीच दो पक्षों में वोट बढ़वाने को लेकर होड़ लग गई। इसी में दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद शुरू हो गया। पहले तो एक पक्ष की बीएलओ से हुई हाथापाई हुई। उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ  से जूते-चप्पल चलने लगे। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष से कन्हैयालाल मिश्रा ने अशोक शुक्ला, अजीत, अजय शुक्ला, संदीप मिश्रा, नवनीत और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष राम किशोर की तहरीर पर बीएलओ ज्योति मिश्रा, कन्हैयालाल, उमारमन, आशीष, अंकित, नवीन, लालू, संदीप शुक्ला, आलोक, सतेंद्र, वीरेंद्र अवस्थी, सोनी, छवि मिश्रा, मथुरा, अभिषेक रामू मिश्रा सहित 30 अज्ञात लोगों पर बलवा और घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें