निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गौरिया स्थित अलौकिक इंडेन गैस एजेंसी पर दीपावली के दिन सिलिंडर लेने पहुंचे ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि ग्राहकों ने एजेंसी का गेट तोड़कर गोदाम तक पहुंचने के बाद कर्मचारियों की पिटाई की। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिसमें चंद्रकेश, अनुज और मनोज समेत कई कर्मचारी घायल हो गए।
कर्मचारी चंद्रकेश के मुताबिक, रतनगंज निवासी दीपक और रंजीत तथा राजपुर निवासी किशन और रियाज से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और एजेंसी बंद कर दी। इससे दूरदराज से सिलिंडर लेने पहुंचे कई ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा।