फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगा, महिला की मौत

Thu, 19 Nov 2015 06:05 PM IST
जंगबहादुर गंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र पसगवां के गांव खरगापुर निवासी सुनील मिश्रा (लल्लन) की पत्नी दीपिका (32) की बुधवार की रात  10 बजे मोबाइल को चार्जिंग के लिए लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

खरगापुर निवासी सुनील मिश्रा की पत्नी दीपिका ने बुधवार की रात 10 बजे मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगाया, उसमें करंट आ रहा था, इस कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
मृतका अपने पीछे  डेढ़ वर्षीय पुत्री कृतिका को छोड़ गई है, घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे एक दिन पहले 17 नवंबर को भी गांव के अजय कुमार की पत्नी अंजना देवी (बेबी) भी मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से झुलस र्गइं थी जिनका शाहजहांपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बावत जेई मनीष गौड़ का कहना है कि सूचना पर पहले ट्रांसफार्मर फिर मेन लाइन से कनेक्शन काटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें