फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह रहा घना कोहरा बाद में खिली धूप

Tue, 13 Jan 2015 05:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो दिन खिलकर धूप निकलने से जिले में लोगों को शीतलहर से निजात मिली है। मंगलवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहा लेकिन दिन में करीब 11 बजे कोहरा छंट गया और खिलकर धूप निकली। यह धूप पूरे दिन बरकरार रही। इससे मंगलवार को भी मौसम खुशनुमा बना रहा। मंगलवार को भी लोगों ने जमकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को खिलकर धूप निकलने के बाद भी बीच-बीच में सर्द हवाएं चलने का दौर जारी रहा। इससे शाम होते ही गलन एक बार फिर बढ़ गई। मौसम खुशनुमा होने के कारण दिन भर शहर में रौनक रही। लोगों ने शहर और बाजार में पेंडिंग पड़े कामों को निपटाया। अधिकतर दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों को धूप में बैठकर काम निपटाते देखा गया।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री
और न्यूनतम तापमान 04.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दो दिन से मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोगों को उम्मीद बंधी है कि आने वाले दिनों में मौसम में और सुधार होगा तथा शीतलहर से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें