फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच पर हुआ सुंदरकांड पाठ

Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सांस्कृतिक मंच पर हुआ सुंदरकांड पाठ
चैती मेला: पालिकाध्यक्ष ने दिए स्मृति चिह्न
नगर के ऐतिहासिक चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर संगीतमयी श्रीरामचरित मानस के सुंदरकांड पाठ की रसधार बही, जिसमें दर्शक देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहे। मंच पर धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रत रहने वाले लोगों को नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है।
सांस्कृतिक मंच पर शिवदयाल पांडे की अध्यक्षता में हुई रामायण गोष्ठी और सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ मुख्य अतिथि बैजनाथ अग्निहोत्री ने दीप जलाकर किया। मंच पर नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और सदस्यों ने श्रीराम दरबार का पूजन कर नगर में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रत रहने वाले जगदीश प्रसाद दीक्षित, विजय कुमार अवस्थी, रामनंदन वाजपेयी, गोपीचंद तिवारी, उद्दीप्त अग्निहोत्री, संगम दीक्षित, छैलबिहारी गुप्ता, सत्यप्रकाश वाजपेयी, कृष्णानंद अवस्थी, राजेश्वर शुक्ला, मनोहरलाल अवस्थी, कृष्ण कुमार सक्सेना को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंच पर सुंदरकांड का संगीतमयी पाठ सरस गायक ब्रजेश कुमार तिवारी, महेश कुमार तिवारी, मिथलेश कुमार तिवारी, अंकित शुक्ला ने किया, राजेश तिवारी ने ढोलक, अनिल झा ने आर्गन और मदन वर्मा ने पैड पर साथ दिया। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकर्षण का केंद्र बना अशोक स्तंभ
ऐतिहासिक चैती मेले में नगर पालिका परिषद की ओर से सदर चौराहा स्थित अशोक स्तंभ को रंग बिरंगी विद्युत लड़ियों से सजाया गया है। रात में मेलार्थियों को सदर चौराहे का जगमगाता अशोक स्तंभ अपनी ओर आकर्षित करता है। इसी तरह मेला मैदान में ओवर हेड पानी की टंकी को भी सजाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें