फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक समाज के 24 विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के 24 विद्यार्थियों का भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम वर्ष 2020-21 में चयन किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा ने बताया कि डीआईओएस हयात अली अंसारी ने जानकारी दी है कि कॉलेज के 24 विद्यार्थियों का इंस्पायर अवॉर्ड वर्ष 2020-21 में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में से तीन छात्र कक्षा सात के हैप्पी सिंह चौहान, कक्षा नौ के गोपी कुमार और कक्षा 10 के आशीष सिंह के बैंक खाते में दस-दस हजार रुपये आ गए हैं। प्रधानाचार्य ने कॉलेज की इस उपलब्धि के लिए शिक्षक अरुण कुमार पांडेय और ट्रेनर विनोद कुमार, डॉ अनिल कुमार को बधाई दी। कहा कि शिक्षकों के प्रयास से ही कॉलेज को यह उपलब्धि हासिल हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें