फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद का सांस्कृतिक सप्ताह शुरू

विज्ञापन
लखीमपुर में भारत विकास परिषद के सांस्कृतिक सप्ताह का गुब्बारे उड़ा कर शुभारंभ करतीं पालिकाध्य? - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत विकास परिषद शाखा लखीमपुर के सांस्कृतिक सप्तरंग सप्ताह-2020 का शुक्रवार को आगाज हुआ। पहले दिन धार्मिक एवं जिले की भौगोलिक स्थित पर सामान्य ज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता हुई। सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेई, ज्ञान स्वरूप शुक्ला एवं अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने मां भारती, स्वामी विवेकानंद एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेई ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। परिषद अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। खुला प्रश्न मंच प्रतियोगिता में रामचरितमानस, महाभारत, गीता एवं जिले की भौगोलिक स्थिति पर सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए। सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। देवेश मिश्रा, संजय गुप्ता, छोटेलाल, कौशल किशोर वर्मा, श्याम जी गुप्ता, अमित गुप्ता, परम वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें