फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर गूंजा प्रभु यीशु का संदेश: तू डर मत, क्योंकि परमेश्वर है तेरे साथ, वह तेरी रक्षा करेगा

विज्ञापन
लखीमपुर में क्रिसमस पर डॉन बास्को चर्च में प्रार्थना करते फादर जेरल्ड डिसूजा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले भर में शुक्रवार को क्रिसमस की धूम रही। मगर, कोरोना के कारण इस बार तमाम बंदिशों के बीच त्योहार मनाया गया। पिछले वर्षों की भांति इस बार न तो मेले लगे और न ही सामूहिक प्रार्थनाएं र्हुइं। कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन के तहत सीमित संख्या में ही लोग प्रार्थना सभा में शामिल हो सके। ईसाई समुदाय एवं प्रभु यीशु को मानने वालों ने गिरजाघर पहुंचकर घर परिवार की उन्नति एवं देश में खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गिरजाघरों में पादरियों ने लोगों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाकर उस पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

डॉन बास्को चर्च, मेन रोड स्थित चर्च, पुराना एसपी बंगला स्थित क्राइस चर्च एवं राजापुर स्थित चर्च में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा हुईं। डॉन बास्को चर्च में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर झांकियां सजाई गई। सुबह दस बजे चर्चों में मरियम के लाल की आराधना का क्रम शुरू हुआ। फादर जेरल्ड डिसूजा ने पवित्र बाइबिल का पाठ कर लोगों को समाज में एक दूसरे के साथ प्रेम एवं सौहार्द से रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तू किसी से मत डर, क्योंकि परमेश्वर तेरे साथ है। वह तेरी रक्षा करेगा। परमेश्वर उसी की रक्षा करता है जो लोगों की मदद करता है। क्राइस चर्च के रेव्ह एरिक सुभान ने प्रभु यीशु के चरनी में जन्म लेने का प्रसंग सुनाते हुए प्रभु से प्रेम करने और समाज में प्रेम, सौहार्द के साथ रहने के लिए प्रेरित किया।
गोला गोकर्णनाथ। कोरोना के चलते लोगों ने अपने घरों में क्रिसमस ट्री बनाकर एक दूसरे को बधाइयां दी। सेंट जॉन्स चर्च में फादर ग्रेगरी परेरा ने प्रार्थना कराई। हाफिजपुर में प्रेम कुमारी के निवास पर मेथाडिस्ट चर्च के पास्टर अजय रिचर्ड्सन ने प्रार्थना कराई।
विज्ञापन

.
सीमित संख्या में ही लोगों को चर्च जाने की मिली अनुमति
कोरोना के कारण क्राइस चर्च में इस बार मेला नहीं लगा। बच्चों और बुजुर्गों को प्रार्थना में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। चर्च में उन्हीं को आने दिया गया जो हर रविवार प्रार्थना के लिए जाते थे या फिर जिन लोगों ने शामिल होने के लिए पंजीकरण करा लिया था। इसके लिए गेट पर सुरक्षा कर्मियों के साथ चौकीदर लालता प्रसाद मौजूद रहे।
-
उचौलिया में नहीं लगा मेला
उचौलिया। पनाहपुर में क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गांव में स्थित ईस्टर मेमोरियल चर्च में पादरी सुरेश मिल्टन ने विशेष प्रार्थना सभा में ग्राम वासियों से ईसा मसीह के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कोविड-19 के कारण इस बार पनाहपुर में मेला नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें