धनगढ़ी में अपने पति के साथ अभिनेत्री श्वेता। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल की फिल्म अभिनेत्री श्वेता खड़का का विवाह धनगढ़ी के युवक विजेंद्र सिंह रावत के साथ सोमवार को काठमांडू में संपन्न हुआ। विवाह में सीमित संख्या में लोग शामिल हुए।
नेपाल की सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री श्वेता खड़का ने धनगढ़ी भंसार निवासी विजेंद्र सिंह रावत के साथ सोमवार को काठमांडू के बुढ़ानीलकंठ स्थित गोकर्ण फारेस्ट रिसोर्ट में शादी कर ली। वैवाहिक कार्यक्रम सुबह से ही शुरूहो गए थे। इससे पहले मेंहदी कार्यक्रम और संगीत समारोह भी हुआ और दोनों लोगों ने मेहंदी लगाकर एक दूसरे के नाम लिख कर फोटो भी खिंचवाए। बताया गया कि श्वेता की ये दूसरी शादी है। इससे छह वर्ष पहले उनका विवाह श्रीकृष्ण श्रेष्ठा के साथ हुआ था। लेकिन एक माह बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। पति की मौत से गमजदा श्वेता अकेले ही जीवन व्यतीत कर रही थीं। लेकिन दो साल पहले वह धनगढी के विजेंद्र सिंह के प्रेम में पड़ गईं और इस साल विवाह कर लिया। संवाद