लखीमपुर के वाईडी कॉलेज में परीक्षा देते छात्र। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में हो रही बीए एलएलबी की परीक्षा में सोमवार को एक छात्र नकल करते मिला। कॉलेज प्रशासन के नकल जब्त कर इसकी सूचना विश्वविद्यालय को भेज दी है। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि सोमवार को पहली पाली में बीएएलएलबी के सेकंड सेमेस्टर के प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 421 छात्रों के सापेक्ष 356 उपस्थित और 65 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत 110 छात्रों के सापेक्ष 106 उपस्थित और चार अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पहली पाली के सेंकेड सेमेस्टर की परीक्षा में एक छात्र को कॉलेज के सचल दल ने नकल करते पकड़ लिया। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी है। संवाद
--
भारत बंद को लेकर आज होने वाली एलएलबी की परीक्षा स्थगित
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त डिग्री कॉलेज के चीफ प्राक्टर सुभाष चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को होने वाली बीएएलएलबी एवं एलएलबी की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बताया कि एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 15 दिसंबर को और बीएएलएलबी की चतुर्थ, सातवें एवं दसवें सेमेस्टर की परीक्षा 26 दिसंबर को अपने निर्धारित समय पर होगी। संवाद