फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव का महायज्ञ की पूर्णाहुति, कन्याभोज से हुआ समापन

विज्ञापन
यज्ञ की परिक्रमा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सुहेला के श्री हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। श्री शतचंडी महायज्ञ पूर्णाहुति, कन्याभोज, भंडारे के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ की परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमाया। इस मौके पर देवी मां के जयकारे लगे।
विज्ञापन

आचार्य शिव नारायणलाल मिश्र, रामनिवास बाजपेई, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, राजेश कुमार त्रिवेदी, दीपक उपाध्याय, डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री, जयप्रकाश अवस्थी, नरेंद्र कुमार अग्निहोत्री, संदीप अवस्थी, आनू कुमार, अखिलेश कुमार अग्निहोत्री आदि सपत्नीक मौजूद रहे।
सागरदास मंदिर पर हुआ कन्याभोज
गोला गाकर्णनाथ। कुंभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत जड़ौरा के पौराणिक सागरदास बाबा मंदिर पर अखंडपाठ के समापन पर कन्याभोज भंडारा कराया गया। ग्राम प्रधान अनुराग मिश्र, शिवप्रकाश मिश्र, अनूप मिश्र, संतराम वर्मा, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
पसगवां। ग्राम जमिरहा में मां पीतांबरा देवी मंदिर परिसर में द्वितीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। श्रद्धालु गोमती नदी से कलश में जल भरकर लाए। पूजन यज्ञाचार्य पं. कृष्णा मुरारी त्रिवेदी ने कराया। इस मौके पर प्रधान सुशील गुप्ता, किरन, अमित गुप्ता, सुमित, सुरेंद्र कुमार आदि रहे। शतचंडी महायज्ञ 26 अक्तूबर को संपन्न होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें