बंकटादेवी मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को शहर के देवी मंदिरों में मां के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा का गुणगान किया गया। पूजन दर्शन के लिए मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गईं। श्रद्धालुओं ने मां संकटा देवी, मां बंकटा देवी और शीतला माता मंदिर पहुंचकर उनके दर्शन कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। पूजा अर्चना का यह सिलसिला मंदिर बंद होने तक चलता रहा। कोरोना काल को देखते हुए भक्त और मंदिर प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। सोमवार को संकटा देवी मंदिर में भक्तों ने मां संकटा का पूजन कर कोरोना महामारी से निजात दिलाने की मन्नत मांगी। घर से लेकर मंदिरों में पूरे दिन मां के जयकारे गूंजते रहें। संवाद