फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई फिल्म नहीं मिली, नहीं खुले मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर

विज्ञापन
cultural
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन की अनुमति के बावजूद छह माह से बंद सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स गुरुवार को भी नहीं खुले, वजह रही नई फिल्म का न मिलना। प्रबंधन ने अब 23 अक्तूबर को सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स खोलने का निर्णय किया है। क्योंकि इस दिन नई फिल्मों के रिलीज होने की संभावना है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की शुरुआत होने पर मार्च के अंत में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का एलान किया था। एक से लेकर अनलॉक -पांच तक आम आदमी की जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने धीरे-धीरे छूट देनी शुरू की और अब 15 अक्तूबर से मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर खोलने की छूट भी देदी। इसको लेकर सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स प्रबंधन ने तैयारियां भी शुरू कर दीं। सिनेमा हॉल को सैनिटाइज आदि कर दिया, लेकिन गुरुवार को कोई अच्छी फिल्म न मिल पाने के कारण शहर के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर बंद ही रहे। अब इनके अगले सप्ताह ही खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वॉलीवुड में नई फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं। इसलिए अब 23 अक्तूबर से ही सिनेमा हाल चालू करने का निर्णय किया है।
-मनोज कुमार, मैनेजर, आनंद टॉकिज
तैयारी पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को कोई अच्छी फिल्म नहीं मिल सकी। इसलिए अब मल्टीप्लेक्स 23 अक्तूबर से दर्शकों के लिए खुलेगा।
-धर्मेंद्र राघव, मैनेजर फन मॉल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें