फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में 41 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में नए कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक 41 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। लखीमपुर तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 24 केस मिले हैं। इसके अलावा अन्य तहसीलों के गांवों में नए केस मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में कुल 41 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें पांच अन्य लैब एवं 36 एंटीजन से पॉजिटिव केस हैं। वहीं आरटीपीसीआर लैब से 261 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। तहसील सदर के मोहल्ला महाराजनगर में एक, हाथीपुर कोठार में एक, पंजाबी कॉलोनी में चार, अर्जुनपुरवा में एक, शाहपुरा कोठी में एक, महाराजनगर में दो, बहादुरनगर में तीन, राजगढ़ में चार, शिव कॉलोनी में एक, नई बस्ती में एक, अटकोहना में दो, लालपुर में दो, काशीनगर में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकर्णनाथ के बिजुआ में एक, मुन्नू गंज में दो, पंजाबी कॉलोनी में एक, नया गांव बांकेगंज में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के बंगला कुट्टी में दो, तहसील मितौली के कल्लुआ मोती में दो, औरंगाबाद में एक, मैगलगंज में दो संक्रमित मिले हैं। वहीं पांच संक्रमित व्यक्तियों की ट्रेसिंग चल रही है। जनपद में अब तक कुल 2491 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 1803 पॉजिटिव केस के मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में कुल 660 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 28 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें