फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनायक द्वार की धूमिल गणेश मूर्ति में भरा रंग

विज्ञापन
गोला में विनायक द्वार पर चित्रकारी में रंग भरते युवा। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर गोला टूरिज्म के सदस्यों ने भगवान शिव मंदिर परिसर के विनायक द्वार की धूमिल होती गणेश मूर्ति में रंग भरकर सौंदर्यीकरण किया।
विज्ञापन

नीलकंठ मैदान का निर्माण कराते समय पौराणिक शिव मंदिर परिसर में वर्ष 2013 में तत्कालीन एसडीएम आईएएस शंभु कुमार ने कई द्वार बनवाए थे, जिसमें एक द्वार भगवान श्री गणेश के नाम पर विनायक द्वार बनवाया। इन सात वर्षों में द्वार के ऊपर लगी विनायक प्रतिमा धूमिल हो गई। ऐसे में गोला टूरिज्म के सदस्य एवं कला प्रवक्ता राजेंद्र सोनी ने धूमिल होती श्री गणेश की प्रतिमा में रंग भरकर पुन: आकर्षक बना दिया। इस मौके पर विनायक श्रीवास्तव, प्रेम गुप्ता, प्रशांत मिश्र, मिलिंद शुक्ल, अनुज त्रिवेदी, प्रांशू मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें