लखीमपुर खीरी। रविवार को भी 79 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि ओयल निवासी 62 वर्षीय एक संक्रमित व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब तक 627 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा चुका है, जबकि 141 संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर जगसड़ में रखा गया है। संक्रमितों की निगरानी के लिए कोविड कमांड सेंटर के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सभी एसीएमओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में आरटी पीसीआर लैब से कुल 396 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 14 पॉजिटिव और 328 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इसी के साथ चार अन्य लैब, दो ट्रूनेट और 59 एंटीजन टेस्ट में लोग पॉजिटिव मिले हैं। लखीमपुर तहसील के मोहल्ला संकटा देवी में दो, कपूरथला में दो, अंदेशनगर में एक, शिवपुरी बेहजम में एक, पिनोरा बेहजम में तीन, जिला कारागार में एक, अरविंद नगर कॉलोनी में एक, रतसिया में एक, सुभाषनगर देवकली रोड में एक, अर्जुनपुरवा में तीन, प्रकाशनगर में तीन, मेला मैदान में एक, राजगढ़ में एक, बरखेरवा में एक, पुलिस लाइन में तीन, काशीनगर में तीन, गढ़ी मिदानिया में एक, रेलवे स्टेशन के सामने पीएनबी में एक, नौरंगाबाद में एक, अटकोहना में एक, रामनगर में एक, पटेलनगर में तीन, प्यारेपुर में एक, पिपरिया बाईपास में एक, सिविल लाइन में एक, शिवालापुरवा में एक, महाराजनगर में दो, हाथीपुर उत्तरी में एक, हाथीपुर कोठार में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरणनाथ क्षेत्र के गुलाबनगर बांकेगंज में दो, अमीरनगर में दो, नई बस्ती में एक, लक्ष्मीनगर कॉलोनी में एक, पश्चिमी दीक्षिताना में दो, तीर्थ में एक, मुन्नू गंज में एक, कुम्हारन टोला में एक, बजरिया में एक, पूर्वी दीक्षिताना में दो, रोशननग में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के बाजारगंज में एक, शुक्लापुर में एक, मोहम्मदी कोतवाली में दो, बरवर रोड में एक, नई बस्ती में एक, नई बस्ती खखरा में तीन संक्रमित मिले हैं। तहसील धौरहरा की सीएचसी में तीन, ईसानगर में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के गांव छेदियापुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के बनकटी में एक, बीएचएल चीनी मिल में एक, अहिरान प्रथम में दो संक्रमित मिले हैं। वहीं दो संक्रमितों की ट्रेसिंग की जा रही है। डीएम ने बताया कि अब तक कुल 2323 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें उपचार के बाद 1492 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 805 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 26 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
पलिया में फिर मिले चार पॉजिटिव
पलिया में लगातार चौथे दिन भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। रविवार को चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर के मोहल्ला अहिरान में दो, बनकटी में एक और एक चीनी मिल में अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो चीनी मिल में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले अधिकारी की पहली रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, दोबारा टेस्ट होने के बाद भी उनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।