फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी काशी में इस साल नहीं होगा सावन और भूतनाथ मेला

विज्ञापन
गोला में सावन मेला के संबंध में विचार विमर्श करते डीएम एसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोरोना कोविड-19 का संकट देश दुनिया पर इस तरह गहराया कि सदियों पुरानी परंपराएं, आस्थाएं टूटती चली गईं। अब भी इस महामारी से पार पाना संभव नहीं दिखता। इस संकटकाल में छोटी काशी के सावन और भूतनाथ मेले पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। सोमवार को मंदिर के कपाट बंद रहेंग,े जिस कारण श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन नहीं कर सकेंगे, साथ ही गोकर्ण तीर्थ का जल सुखा दिया जाएगा, जिससे कि लोग स्नान न कर सकें और कोरोना का प्रसार न हो। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम ने मंदिर परिसर में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि नगर और क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार कराकर जनता को गाइड लाइन से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

गोला स्थित पौराणिक शिव मंदिर सदियों से आस्था और धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है। प्रतिवर्ष यहां सावन के मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। सैकड़ों किमी पैदल यात्रा कर कांवर्थी यहां शिव का जलाभिषेक कर मनौती मनाते हुए सुख समृद्धि की कामना करते रहे हैं। इस वर्ष कोरोना कोविड-19 महामारी के संकट में सदियों पुरानी इस परंपरा को तोड़ दिया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम ने मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव, नगर पालिका अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सावन, भूतनाथ मेले पर रोक लगाने समेत कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने बैठक कर दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
-छह जुलाई से शुरू होने वाला सावन और भूतनाथ मेला नहीं होगा
-सावन के प्रत्येक सोमवार पर भीड़ जुटने नहीं दी जाएगी, गाइड लाइन का पालन करना मुश्किल होगा इसलिए भोले के दर्शन पर रहेगा प्रतिबंध
-गोकर्ण तीर्थ का जल सुखा दिया जाएगा, जिससे स्नान न हो और कोराना संक्रमण न फैले
-सावन मेले के रोक और गाइड लाइन के निर्देशों के अनुपालन को लेकर नगर और क्षेत्र में प्रचार वाहन से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए, ताकि लोग सचेत हो सकें
इन तिथियों पर जुट सकती है भीड़, प्रशासन रहेगा सतर्क
सावन का प्रारंभ सोमवार छह जुलाई से है, दूसरा सोमवार 13 जुलाई, शिवतेरस 18 जुलाई, तीसरा सोमवार 20 जुलाई, नाग पंचमी 25 जुलाई, चौथा सोमवार भूतनाथ दर्शन 27 जुलाई, शिवतेरस, एक अगस्त, अंतिम सोमवार एवं रक्षाबंधन तीन अगस्त को है, इन तिथियों पर भीड़ जुटने की संभावना के चलते एसपी ने अधीनस्थ प्रशासनिक अधिकारियों को भीड़ पर नियंत्रण रख सामाजिक दूरी बनाए रखने, गाइड लाइन का अनुपालन कराने का निर्देेश दिया है।
श्रद्धालुओं नहीं कर पाएंगे गोकर्ण तीर्थ में स्नान
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने यह तर्क देते हुए गोकर्ण तीर्थ का जल सुखाने का निर्देश दिया कि यदि कहीं कोई कोरोना प्रभावित संक्रमित व्यक्ति ने तीर्थ के जल में स्नान कर लिया तो अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
कोविड संक्रमण महामारी के बढ़ते प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए गोला गोकर्णनाथ मंदिर कमेटी के साथ हुई बैठक में निर्णय किया गया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए पूर्णत: बंद रहेंगे और श्रावण मास में लगने वाले मेलों पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें