फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुआ विवाद, बीच रास्ते पर गोली व चाक़ू मारकर की हत्या

विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पड़ा शव - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना पलिया क्षेत्र में पति पत्नी के बीच हुई लड़ाई के बाद पति ने हाइडिल के पास अपनी पत्नी को पहले तमंचे से गोली मारी उसके बाद चाक़ू से उसपर ताबड़तोड़ वार किये। इतने में मन नहीं भरा तो ईंटों से उसका मुंह कुचलकर हत्या कर दी। यह सब देख भाग रहे पति को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। जिला अमेठी के रानीगंज के सरीयन पट्टी के रामकुमार साहू की 22 वर्षीय पुत्री की शादी साल 2017 में शाहजहांपुर बंडा के मोहिहरपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता के पुत्र रंजीत के साथ हुई थी। आरोपी रंजीत के मुताबिक़ शादी के तीन माह बाद ही विवाद होने लगा था। जिसके बाद वह निघासन निवासी एक युवक के साथ रहने लगी थी। जिसके बाद वहां पर भी कुछ हुआ तो मंजू ने फ़ोन करके उसको बुलाया। उसको ले जाने के लिए वह यहाँ आया था और पलिया के एक लॉज में रुका था। यहां पर भी दोनों में विवाद हो गया जिसके बाद वह लॉज से निघासन रोड पर पहुंच गयी। वहां रंजीत ने हाइडिल के पास उसको रोककर पहले तमंचे से गोली मार दी। जिसके बाद चाक़ू से उसपर वार कर दिए। इतने में मन नहीं भरा तो ईंटों से कुचलकर उसका सिर कुचल दिया। मौके पर भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुचना दी। पुलिस उसको पकड़कर थाने लायी है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें