फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज: मुल्क में अमनचैन की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रमजान मुबारक में अलविदा की नमाज में देश में अमनचैन की दुआ मांगी गई। मोहल्ला थरवरनगंज की जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना इश्हाक खान की अगुवाई में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए चार लोगों ने नमाज अदा की। वहीं अकीदतमंदों ने घर पर नमाज पढ़ी। इस दौरान कोरोना से निजात दिलाने की दुआ भी की गई।
विज्ञापन

खीरी टाउन। झंडे वाली मस्जिद के पेश इमाम कारी अख्तर रजा ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब लॉकडाउन के कारण रमजान के पवित्र माह में मस्जिदें सूनी रहीं। यहां मस्जिदों में गिनती के चार लोगों ने सामाजिक दूरी के साथ नमाज अदा की। जबकि कस्बे में लोगों ने घरों में रहकर नमाज पढ़कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी।
गोला गोकर्णनाथ लॉकडाउन में नगर व क्षेत्र की मस्जिदें बंद रहीं। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में नमाज अदा की। ऐसा पहली बार हुआ है कि अलविदा पर जामा मस्जिद, बरकाती मस्जिद, नीची भूड़, ऊंची भूड़, सर्वोदय नगर आदि में स्थित मस्जिदें बंद रहीं। दोपहर की अजान बाद रोजदारों ने घर पर अलविदा की नमाज अदा की। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की। साथ ही कोरोना से निजात दिलाने की दुआ भी की गई।
विज्ञापन

ममरी कस्बा सहित हैदराबाद, मझिगवां, मूड़ा विश्नू, चांदामऊ, नयागांव, वनबुधेली, रोशननगर में माइक से अलविदा और ईद की नमाज घरों में पढ़ने का अनाउंस किया गया। इससे लोगों ने घरों पर ही नमाज अदा की।
अमीरनगर रमजानुल मुबारक के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज लोगों ने घरों में सामाजिक दूरी के साथ अदाकर देश में अमनो चैन के लिए दुआ मांगी। मस्जिदों में इमामों के साथ चार लोगों ने सामाजिक दूरी के साथ नमाज अदा की।
घरों पर अदा की नमाज, गोंधिया गांव में मस्जिद से नमाजियों को निकाला
बिजुआ अलविदा की नमाज इस बार ज्यादातर लोगों ने घरों पर अदा की। गोंधिया गांव में मस्जिद में नमाजियों के आने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और नमाज पढ़ने आ रहे लोगों को रोक दिया। वहीं चंद नमाजी जो मस्जिद में मौजूद थे, उनको बाहर करने के साथ एक नमाजी को लेकर पुलिस चली गई।
ईद पर बढ़ी सेंवइयों की बिक्री
लखीमपुर खीरी दो दिन बाद ईद का त्योहार है, जिसकी तैयारियां घरों में शुरू हो गई हैं। यह त्योहार प्रमुख रूप से सेंवइयों के लिए जाना जाता है। इसलिए बाजार में सेंवइयों की बिक्री बढ़ गई हैं। शुक्रवार को बाजार पहुंचकर लोगों ने सेंवइयों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें