फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतीश चंद्र शुक्ला 30 घंटे लगातार करेंगे वाचन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिना किसी ब्रेक के तीस घंटे तक लगातार श्रीमद्भागवत कथा पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का आगाज शनिवार से हुआ। यतीश चंद्र शुक्ला ने डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में विधि विधान से हवन पूजन के बाद पढ़ने की शुरुआत की।
विज्ञापन

कपिलश फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा खरे ने बताया कि आचार्य ओंकारनाथ दुबे द्वारा विधिवत पूजन के बाद यतीश चंद्र शुक्ला ने सुबह 8.30 बजे से श्रीमद्भागवत पुराण का वाचन शुरू किया। तीस घंटे तक एक ही जगह पर बिना ब्रेक लिए पढ़ने का बन रहे रिकार्ड की निगरानी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंडिया हेड आलोक कुमार कर रहे हैं। शनिवार को धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने विद्यालय पहुंचकर यतीश शुक्ला की हौसला अफजाई की। कपिलश फाउंडेशन की संस्थापक लक्ष्मी खरे, संरक्षक डॉ. वीबी धुरिया, शुभा खरे, भारत विकास परिषद के अनिल शुक्ला, भाजपा नेत्री सुनीता शुक्ला, अर्बन बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, रोटरी क्लब सचिव मधुलिका त्रिपाठी, हरि प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. आलोक मिश्रा, सत्येंद्र द्विवेदी गंवार, प्रीति शुक्ला, प्राचार्य दिनेश अवस्थी और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें