फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंतोत्सव पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में हैप्पी डेज स्कूल में मंगलवार को वसंत पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्र पीले वस्त्र पहनकर स्कूल पहुंचे और सरस्वती वंदना कर वसंत पंचमी का पर्व मनाया। प्रधानाचार्य सीमा शेखर ने छात्रो को वसंत पर्व क्यों मनाते हैं, इसके बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने पतंग भी उड़ाई।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कोटवारा रोड स्थित सिल्वर सिटी एकेडमी में प्रबंधक डॉ. हरमोहन सिंह खुराना की अध्यक्षता में वसंतोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन कर किया। प्रधानाचार्य सचेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि वसंत पंचमी को मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर आनंद प्रकाश शुक्ल, अजीत कुमार, अरुणेश पांडे आदि रहे।
मोहम्मदी। बचपन प्ले एवं ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में बुधवार को यलो कलर डे मनाया गया। बच्चे और शिक्षिकाएं पीले रंग की ड्रेस में आए। प्रबंधक आशीष मिश्रा ने मां सरस्वती का पूजन किया। इस दौरान काईट मेकिंग, फ्लावर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। संरक्षक राजेंद्र शर्मा ने छात्रों को वसंत पर्व की जानकारी दी। शिवानी, प्रीति, रचना, शाजिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें