फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता तुम्हें सलाम कार्यक्रम में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा बॉर्डर पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची रहीं मुख्य अतिथि
विज्ञापन

पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर पर व्यापारी नेता और समाजसेवी रवि गुप्ता की तरफ से ‘भारत माता तुम्हें सलाम’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची रहीं। स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर धनगढ़ी के मेयर ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

साध्वी प्राची ने कहा कि बॉर्डर पर ऐसे कार्यक्रम होने से दोनों देशों में मित्रता घनिष्ठ होगी। विशिष्ट अतिथि धनगढ़ी नेपाल के मेयर नृप वड, विशिष्ट अतिथि प्रभारी कमांडेंट एसएसबी अमित सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। पलिया मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति व भारतीय संस्कृति पर कई कार्यक्रम पेश किए। एसएसबी के जवानों व डॉग स्क्वॉड ने बेहतरीन करतब दिखाए। रवि गुप्ता की तरफ से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निरंकार बरनवाल, रामचंद्र शुक्ला, आकाश गुप्ता, कमल नाग, सविता तिवारी, रत्ना बाजपेई, ममता जायसवाल, कारगिल युद्ध विजेता मेजर सूबेदार सिंह, भारत-नेपाल मैत्री संघ अध्यक्ष हरिशंकर ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें