फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां आशापूर्णा मंदिर से महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस साल पहले चोरी हुई मूर्ति की वसंत पंचमी पर होगी प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन

धौरहरा। कफारा गांव के आशापूर्णा मंदिर में बीस साल बाद वसंत पंचमी में माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस प्राचीन मंदिर की बेशकीमती मूर्ति बीस साल पहले चोरी हो गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद तो कर लिया था, लेकिन वह रिलीज नहीं हो सकी थी। जिससे भक्त काफी निराश थे।
विज्ञापन

आशापूर्णा मंदिर जिसे रानी साहब का मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर में प्रतिष्ठित माता की अष्टधातु की कीमती मूर्ति करीब बीस साल पहले चोरी हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने मूर्ति तो बरामद कर ली, पर अदालती कार्रवाई के चलते अब तक मूर्ति रिलीज न हो पाने से मंदिर नहीं पहुंच सकी। जिसपर ग्रामीणों ने बीस साल बाद माता की नूतन पत्थर की मूर्ति को आगामी वसंत पंचमी में प्राण प्रतिष्ठा करने का संकल्प लिया। जिसको लेकर मंगलवार को गांव की सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जिसमें माता की मनोहारी झांकी भी शामिल रही। इस मौके पर आकाश तिवारी, सचिन शुक्ल, उत्तम भार्गव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें