फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीरा में निकाला गया नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर भीरा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ वापस गुरुद्वारे पर जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

श्री गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर भीरा के बड़े गुरुद्वारे से नगर कीर्तन की शुरुआत की गई। इसमें पंच प्यारों के साथ ही काफी संख्या में सिख संगत ने विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान गतका पार्टी ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान मनोहर सिंह, सतवंत सिंह, शैलेंद्र सिंह, रमनदीप सिंह, जगतार सिंह सहित भारी संख्या में सिख संगत मौजूद रही।
तीन को निकलेगा नगर कीर्तन
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर पलिया गुरुद्वारा साहिब में 27 से दो जनवरी तक प्रभात फेरी निकल रही है। जिसमें दो जनवरी को सहज पाठ भोग, तीन जनवरी को नगर कीर्तन तथा पांच जनवरी को कीर्तन दरबार का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें