फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के रजनीश वर्मा विदेशोें में दिखाएंगे बर्फ शिल्पकला की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल आइस स्कल्पचर चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। जिले के छोटे से गांव बंबिहा के रजनीश वर्मा अभ्युदय टीम में शामिल होकर बर्फ कला की प्रतिभा को दिखाने के लिए चीन और अमेरिका जाएंगे।
जिले की मितौली तहसील के गांव बंबिहा में एक किसान के परिवार में जन्मे रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि गोला के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से इंटर और प्रयागराज विश्वविद्यालय से ललित कला विषय में स्नातक और जामिया मिल्लिया इस्लामियां नई दिल्ली से परास्नातक करने के बाद उन्होंने भारतीय संस्कृति पर आधारित बर्फ शिल्पकला को अपना क्षेत्र चुना। पिछले वर्ष अभ्युदय टीम ने बर्फ से भगवान नरसिंह की मूर्ति बनाकर चीन में चौथा और अमेरिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
इस साल नवंबर में विश्व समन्वय संघ राजघाट नई दिल्ली द्वारा अंतरराष्ट्रीय आइस स्कल्पचर कंपटीशन में इन्होंने अपनी पूर्व में बनाई कलाकृतियों के चित्र और बायोडाटा प्रेषित किया था। दिसंबर के पहले सप्ताह में विश्व समन्वय संघ के महामंत्री अभिनव आचार्य ने अभ्युदय टीम में रजनीश का चयन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए किया। इसके अलावा टीम में मध्य प्रदेश से सुनील कुशवाहा, दिल्ली से मोहम्मद सुल्तान और बिहार से भोला कुमार को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में हर्बिन स्थान पर 31 दिसंबर से 13 जनवरी तक हर्बिन इंटरनेशनल आइस स्कल्पचर चैंपियनशिप चायना और 19 जनवरी से 26 जनवरी के बीच अमेरिका के ब्रेकेनरिज कोलोराडो स्थान पर इंटरनेशनल आइस स्कल्पचर कंपटीशन में दुनियाभर से विभिन्न टीमें प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें