मोहम्मदी। कस्बे के एक मैरिज हॉल में विश्व मंगल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन वृंदावन से आई महेश्वरी देवी ने गिरिराज पूजन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि आत्मा से परमात्मा का मिलन बहुत जरूरी है।
कथा के दौरान उन्होंने कृष्ण की अनेक लीलाओं का वर्णन करते हुए कंस के वध के बारे में भी बताया। साथ ही रुक्मणि के विवाह की कथा भी सुनाई। जिसका चित्रण कथा मंच पर सजीव झांकियों के माध्यम से किया गया। जिसे देखकर भक्तगण भाव-विभोर हो गए। इस मौके पर नपाप अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया, एसडीएम स्वाति शुक्ला , सीएचसी अधीक्षक सुरेंद्र सिंह और अनुज शुक्ला आदि मौजूद रहे।