फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा की भक्ति के लिए मिला है मानव जन्म: माता सुदीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सद्गुरु निरंकारी माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा है कि गुरु दर्शन से मानव जीवन धन्य हो जाता है और मानव जन्म परमात्मा की भक्ति के लिए मिला है। इंसान अपना जीवन सद्गुरु के बताए रास्ते पर चलकर अपने कर्मों का लेखा-जोखा प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने भक्तों को समझाते हुए कहा कि यदि इंसान को कर्मों के बंधन से मुक्त होकर जीवन जीना है तो नेक रास्ते पर चलें और अपने जीवन को धन्य कर संसार में प्रेमपूर्वक तरीके से एक दूसरे का सहारा बनकर अपने जीवन को व्यतीत करें। हमें परमात्मा को पाकर और उनको जीवन में अंगीकृत कर जीवन को जीना है।
इससे पूर्व माता सुदीक्षा कोटवारा स्थित सिल्वर सिटी एकेडमी में अस्वस्थ गोला शाखा के प्रमुख कश्मीर सिंह खुराना को आशीर्वाद देने पहुंचीं। इस मौके पर डॉ. हरमोहन सिंह खुराना, काले खुराना, सोनू खुराना, प्रमिला खुराना, प्रकाश जायसवाल सहित सेवादल के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें