फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सेवा, सुमिरन एवं सत्संग को हर स्थिति में रखें सर्वोपरि’

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संत निरंकारी मिशन का संत समागम गुरुवार को युवराज दत्त महाविद्यालय मैदान पर शुरू हुआ। सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज ने लोगों को प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि मिशन का उद्देश्य ब्रह्म का ज्ञान कराकर मानव को मानव के करीब लाकर उनमें प्रेम भावना पैदा करना है। जब सभी प्राणी एक दूसरे से प्रेम करेंगे तभी समाज में व्याप्त द्वेष भावना खत्म होगी। उन्होंने सभी को हर स्थिति में एक जैसा रहने और दूसरों के साथ व्यवहार करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

सदुगुरु माता ने मौजूद लोगों को एकत्व, शांति, समरसता, विश्वबंधुत्व और मानवीय गुणों को घर-घर तक पहुंचाकर सेवा, सत्संग व सुमिरन रूपी आभूषण को सदैव धारण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि लखीमपुर की धरती पर पहली बार आने का अवसर मिला है। इसके पूर्व सदुगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज यहां आते रहे हैं। मिशन का प्रारंभ 90 वर्ष पूर्व सदुगुरु बाबा बूटा सिंह महाराज ने किया था। आज मिशन विश्व के कोेने-कोने में प्रेम का संदेश दे रहा है। मिशन के प्रवेश साहनी, डॉ. बीपी त्रिपाठी सहित हजारों अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें