बच्चों ने लगाए खान पान के स्टॉल
सिटी मांटेसरी स्कूल का वार्षिकोत्सव, लगाया बाल मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमुपर खीरी। सिटी मांटेसरी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव के मौके पर बाल मेला लगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि कामिनी सेठ ने मां सरस्वती का पूजन और दीप जलाकर किया। इस मौके पर बाल मेले में बच्चों ने खान पान, खेल खिलौनों के स्टॉल लगाए।
शुरुआत गणेश वंदना और स्वागत गीत से हुई। छात्र छात्राओं ने पंजाबी नृत्य पेश कर पंजाब की मिट्टी की याद दिलाई। छात्रा प्रियंका ने कश्मीर से धारा 370 हटने पर देश के भाईचारे पर गीत सुनाया। इसके बाद रेट्रो मॉशप, कॉमेडी ड्रामा, वॉलीवुड तड़का आदि कार्यक्रम हुए। अंकिता और उनकी टीम ने राजस्थानी लोकगीत पेश किए। नितीश खन्ना एंड टीम ने भांगड़ा किया। खेल प्रशिक्षक रमेश और उनकी टीम ने भी अपनी कला का जौहर दिखाया।
प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी, विशाल सेठ, बद्री विशाल पांडे, मनीष सक्सेना, धीरेंद्र सिंह, अरविंद पांडे आदि मौजूद रहे।