फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय को नेपाल पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय दबोचा
विज्ञापन

गौरीफंटा बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे पहुंच गया था नेपाल
बॉर्डर पर लगी एजेंसियों की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीफंटा। भारत-नेपाल से सटे गौरीफंटा बॉर्डर से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय नेपाल पहुंच गया। नेपाल पुलिस ने हालांकि चेकिंग के दौरान भारतीय युवक के साथ एक नेपाली को भी पकड़ा है। जिनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई है। नेपाल पुलिस के अनुसार उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर भारत से नेपाल सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर भारतीय युवक नेपाल चला गया, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ब्राउन शुगर का कार्य गौरीफंटा बॉर्डर से धड़ल्ले से किया जा रहा है। बनगवां मंडी के साथ ही बार्डर के अन्य रास्तों से आसानी से मादक पदार्थों की तस्करी जारी है। इससे पूर्व भी बॉर्डर पर तैनात भारतीय सुरक्षा एजेंसियां की नाक के नीचे से तस्कर आसानी से नेपाल मादक पदार्थ लेकर पहुंच जाते हैं और वहां नेपाल पुलिस तलाशी के दौरान इनको धर दबोचती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तस्कर मादक पदार्थ के साथ ही अन्य वस्तुओं की तस्करी बॉर्डर पर तैनात पुलिस, एसएसबी, कस्टम की मिलीभगत से करते हैं। इसी क्रम में नेपाल पुलिस ने एक भारतीय युवक व एक नेपाली को 2.600 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। यह भारतीय व नेपाली काफी समय से ब्राउन शुगर का धंधा बॉर्डर से सटी मंडियों से कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर नेपाल पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि नेपाल पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। इस बाबत नेपाल के कैलाली एसपी के मुताबिक पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है अभी इनको सार्वजनिक नहीं किया गया है। इनके पास से 2.600 मिलीग्राम ब्राउन शुगर मिली है। एक युवक पलिया शहर का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें