फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया काल भैरव का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मार्गशीष कृष्णपक्ष की अष्टमी को बाबा काल भैरव का प्राकट्य दिवस नगर के पौराणिक शिव मंदिर के निकट भगवान काल भैरव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान काल भैरव को पौराणिक शिव मंदिर का कोतवाल कहा जाता है। मान्यता है कि इन्हीं के हाथों में छोटी काशी की सुरक्षा व्यवस्था है।
विज्ञापन

काल भैरव अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने प्राचीन काल भैरव मंदिर को गुब्बारों, फूलमालाओं से आकर्षक सजाया, साकुल सक्सेना, सुधीर कनौजिया, ईशू गुप्ता, आकाश गुप्ता, दिवाकर आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया। शाम को श्रद्धालुओं ने 51 किलो का केक काटकर भगवान काल भैरव का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें