फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मन मोहा

Sat, 28 Mar 2015 05:57 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक चैती मेले के तीसरे दिन चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में स्थानीय बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें बच्चों ने मनमोहक झांकियों और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

अरविंद पांडे की अध्यक्षता और आईएएस शंभु कुमार की उपस्थित में ऐतिहासिक चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर मुख्य अतिथि वीर सिंह चौहान और नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती ग्रुप के वैशाली, जूली, देवांशी, शिखा, रीता ने मां सरस्वती की वंदना, आदर्श वर्मा ने शिव तांडव, हर्ष कश्यप और शिखा मिश्रा ने श्री राधा कृष्ण की झांकी, कमला ग्रुप की इरम खान और रेहान खान ने नृत्य प्रस्तुत किया। विद्या ग्रुप से प्रिया मिश्रा, गौरांशी मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, अंजली अवस्थी, शिवानी यादव, शिल्पी कश्यप, सभ्या तिवारी ने भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फलक ग्रुप से गौरव शुक्ला, कीर्ति सिंह, मुस्कान, अमन अंशुल, सुमित, शिवांशु, गोविंद सक्सेना की प्रस्तुति भी पसंद की गईं। आदर्श ग्रुप से बच्चों ने भक्त प्रहलाद एकांकी और कृष्ण भक्ति की झांकी प्रस्तुत की, पूर्णागिरि दरबार भी आकर्षण का केंद्र रहा। गुरु तेगबहादुर ग्रुप से अनुष्का, हरप्रीत, सिमरन, हेरिटेज ग्रुप से आदित्य शंखवार, संवित शंखवार, सपना सोनी ने गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निर्णायक की भूमिका आनंदप्रकाश शुक्ल और काशी विश्वनाथ तिवारी ने निभाई, उन्होंने विद्या ग्रुप को प्रथम और सरस्वती ग्रुप को द्वितीय स्थान दिया। संचालन अभिषेक मिश्र ने किया।
इनकी रही मौजूदगी
द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, रीता त्रिवेदी, आशा देवी, रफी अहमद, नदीम खां, पंकज गुप्ता, जमाल अहमद राईन, आनंद सोनी, मनोज श्रीवास्तव, नरेंद्र्र शुक्ल, सुमित शुक्ला, नीरज दीक्षित, सुरेश सिंह,, अशोक मिश्र, आलोक तिवारी, अशोक जोशी, महेंद्र्र वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, वीरेंद्र कश्यप, फैयाज अली, राजेश बाजपेयी, जेई राकेश कुमार, निरेंद्र कुमार धाकड़े, रामजी वर्मा, श्रीषचंद त्रिपाठी, अजय वर्मा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैती मेले में आज
गोला गोकर्णनाथ। ऐतिहासिक चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर सुरेश कुशवाहा एंड पार्टी की ओर से भोजपुरी संगीत का आयोजन रात्रि आठ बजे से।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें