ब्लाक के बोझिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कक्षा छह, सात और आठ के तीन ग्रुपों क्रमश: मदर टेरेसा, कस्तूरबा और महादेवी वर्मा हाउस की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें कस्तूरबा हाउस की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
वार्डेन निशी पांडे के निर्देशन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में कक्षाओं की तीनों हाउसों की प्रतिभागी छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के धार्मिक, शैक्षिक, पर्यावरण आदि से संबधित नाटिका का मंचन किया। इसके अलावा भगवान राधा-कृष्ण पर आधारित धार्मिक गीतों का गायन किया। कस्तूरबा हाउस की बालिकाओं ने मां सरस्वती वंदना का गायन कर शिक्षिकाओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम समापन के बाद निर्णायक मंडल में शामिल शिक्षिकाओं ने कस्तूरबा, मदर टेरेसा और महादेवी वर्मा हाउस की छात्राओं को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान किया। इस मौके पर वार्डेन निशी पांडे, अनामिका दिक्षित, सविता त्रिपाठी, रीता भास्कर, संगीता वर्मा, दरख्शा, राजर्षि शुक्ला, विशाल मोहन, सुरेंद्र कुमार, सुशीला देवी सहित छात्राएं मौजूद रहीं।