लखीमपुर खीरी। नए साल की शुरुआत जिले में श्रद्धा और आस्था के माहौल के बीच हुई। वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। शहर के संकटा देवी मंदिर और वीर बाबा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। नववर्ष के स्वागत में मंदिरों को फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सजाया गया।
श्रद्धालुओं ने अपने-अपने तरीके से साल के पहले दिन ईश्वर से प्रार्थना की। किसी ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की तो किसी ने मित्रों और समाज के लिए मंगलकामनाएं मांगीं। मंदिर पहुंचे लोगों का कहना था कि वे नए साल में जिले से लेकर देश तक शांति और खुशहाली की कामना करते हैं। श्रद्धालुओं ने उम्मीद जताई कि सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहें, जिससे समाज मजबूत हो और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।
महेवागंज। नव वर्ष के मौके पर मंदि कमेटी ने लिलौटीनाथ धाम को फूलों, रंगीन झालरों और गुब्बारों से सजाया गया। महंत रोहित गिरी ने बताया बृहस्पतिवार सुबह कपाट खुलने से पहले ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी।
मोहम्मदी। पालननाथ मंदिर और जंगलीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर नए साल की शुरुआत की।
गोला गोकर्णनाथ। पौराणिक शिव मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में 5:00 बजे खोल दिए गए। नव वर्ष पर नगर व दूर दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
ममरी। हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में कस्बे के सदर चौराहे पर भगवा ध्वज रैली निकाल कर नए साल का जश्न मनाया और एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
भीखमपुर। अल्लीपुर में माताजी के मठिया मंदिर में नववर्ष पर सुंदरकांड के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान म्यूजिकल ग्रुप की गायिका प्रतिज्ञा शर्मा ने मनमोहक भजन गाए।
भीरा। नए वर्ष के आगमन पर साईं भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। भीरा क्षेत्र के बुझवा स्थित साईं मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नए साल पर सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद
-
फोटो- 18
नए साल के पहले दिन माता के दर्शन कर मन को बहुत शांति मिली। मैंने प्रार्थना की है कि मेरा परिवार स्वस्थ रहे और समाज में आपसी प्रेम बना रहे। सभी लोग मिलजुलकर रहें, यही सच्ची पूजा है।
- कुलदीप गुप्ता
फोटो- 19
हर साल की तरह इस बार भी नववर्ष की शुरुआत बाबा के दर्शन से की। कामना है कि जिले में अमन-चैन बना रहे और हर घर में खुशहाली आए।
- किरन सिंह
फोटो- 20
मैंने भगवान से प्रार्थना की कि देश आगे बढ़े और सभी धर्मों के लोग भाईचारे के साथ रहें। जब समाज में सौहार्द रहेगा तभी तरक्की संभव है।
- शारदा गुप्ता
फोटो- 21
नए साल के पहले दिन मंदिर आकर शांति का अनुभव हुआ। ईश्वर से कामना है कि जिले और देश में शांति बनी रहे, लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
- पूनम राणा
फोटो- 22
नए साल में यही संकल्प लेकर आई हूं कि नए साल में लोगों के जीवन से दुख दूर हों और मिलकर खुशहाल समाज का निर्माण करें।
- उर्मिला
फोटो-06
दीपक गुप्ता
दीपक गुप्ता
दीपक गुप्ता
दीपक गुप्ता
दीपक गुप्ता